रूद्रपुर – (वसीम हुसैन) पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मेयर रामपाल सिंह और भाजपा रूद्रपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने का फैसला तराई के साथ ही पहाड़ के लिए भी बड़ी सौगात है। इसकी मांग लम्बे समय से की जा रही थी। पूर्व में कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते पंतनगर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने का विरोध कर रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने विकास परक सोच का परिचय देते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी देकर जनभावनाओं का सम्मान किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने से पंतनगर विश्व विद्यालय विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर होगा। इसका लाभ न सिर्फ यहां के युवाओं को मिलेगा बल्कि शोध कार्य व रोजगार दोनों में वृद्धि होगी। मेयर ने कहा पंतनगर विवि देश की अमूल्य धरोहर है। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, किसानों सहित देश एवं समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा। केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने से न केवल विवि में देश दुनिया के मेधावी छात्र पढ़ने व शोध करने आएंगे, बल्कि जिससे शोधों की गुणवत्ता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी और इसका लाभ राज्य के किसान के साथ देश के अन्य राज्यों को भी मिलेगा। कृषि से जुड़े विभिन्न प्रकार की तकनीकों का विकास होने से नई तकनीकों की खोज होगी। तराई के साथ प्रदेश के दूरस्थ जिलों की जरुरतों के हिसाब से उन्नतशील प्रजातियों के साथ टेक्नोलाजी विकसित हो सकेगी। इसका लाभ मैदानी के साथ पर्वतीय जिलों के किसानों को भी मिलेगा। इस असर पर भाजपा नेता राधेश शर्मा, शैलेन्द्र रावत सहित कई लोग मौजूद रहे |
Related Posts
श्वेता पाण्डे ने अपना शोध कार्य पूर्ण कर हासिल की पीएचडी की उपाधि।
ख़बर शेयर करें -नैनीताल -कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की शोधछात्रा श्वेता पाण्डे को ‘ट्रीटमेंट ऑफ़ हिमालयन लैंडस्केप एण्ड सोशल…
एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उप निरीक्षकों के किए तबादले-देखिए किसे कहा मिली जगह…..
ख़बर शेयर करें – उधम सिंह नगर- 1. उ0नि0 अर्जुन गिरी को प्रभारी चौकी रमपुरा कोतवाली रुद्रपुर । 2.…
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने गेहूं क्रिय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण…
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मंगलवार को हल्दी (पन्तनगर) गेहूँ क्रय केन्द्र का औचक…
