बाजपुर– बारिश के चलते समूचे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मूसलाधार वर्षा से क्षेत्र में तीन कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। एक मकान की चपेट में आकर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने राजस्व टीम के साथ मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थों को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गांव बरहैनी निवासी ज्ञान सिंह का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर ज्ञान सिंह और उनकी पत्नी जसवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दंपती को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। यहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। इधर गांव विजयरम्पुरा निवासी राजेश और केलाखेड़ा के रतना मडैया निवासी इस्लाम का कच्चा मकान गिर गया। गांव बन्नाखेड़ा की एक कॉलोनी में निकासी नाला बंद करने से जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने नाला बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है। इधर, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि बारिश से तीन कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Related Posts
लालकुआ- केंद्रीय वन विभाग द्वारा बेतहाशा अतिक्रमण को ध्वस्त कर, कार्यवाही के दौरान कई एकड़ भूमि पर किया गया कब्ज़ा…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआ तराई केंद्रीय वन विभाग की भारी भरकम फोर्स ने आज टांडा रेंज के चीड़खत्ता स्थित आरक्षित…
वन विभाग कोटद्वार के ऑडिटोरियम में वन विभाग के कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- वन विभाग कोटद्वार के ऑडिटोरियम में वन विभाग के कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई थी।…
सदन में पहाड़-मैदान विवाद पर गरमाई राजनीति, मंत्री-विपक्ष में तीखी नोकझोंक! विपक्ष का वॉकआउट, मंत्री ने खेद प्रकट किया
ख़बर शेयर करें – देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा सत्र में शुक्रवार को पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ।…
