काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य पदार्थों एवं पेट्रोल डीजल से लेकर भवनों के मटेरियल तक महंगाई के कारण मध्यम वर्गीय परिवार भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं महंगाई की मार के चाबुक से हताश एवं परेशान है। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आज उज्वला कनेक्शन देने की उपलब्धि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे कहते नहीं थकते। लेकिन उज्वला के कनेक्शन के दाम 900 रूपए प्रति सिलेंडर पार कर गए। ऐसे में उज्वला के गैस कनेक्शन परिवारों ने खरीदने बंद कर दिए। इसी प्रकार डीजल 90 व पेट्रोल 100 रूपए पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों के दाम सवा सौ से बढ़कर 200 रूपए प्रति किलो पहुंच गए, राशन दाल खरीदना लोगों के बस में नहीं रही, गरीब का चुला आसमान छूती महंगाई के कारण चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने कहा कि सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरने के बजाय पदों में कटौती की जा रही है ? प्रदेश में युवाओं बेरोजगारों के हक मांगने पर भाजपा की सरकार लाठियों से पीट कर जेल भेजाने का काम किया परन्तु रोजगार नहीं दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि डबल इंजन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 5 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के आगाज के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ प्रदेश की जनता करने के लिए तैयार है । उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता से कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त सर्व समाज एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की।
Related Posts
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी का गांव वासियों ने किया स्वागत,, सृष्टि गोस्वामी के सुझाव पर होगा कार्य|
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के ग्राम दौलतपुरकी रहने वाली एक दिन की बाल मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी…
राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन, राम भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा के अगले दिन राजगद्दी…
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच..
ख़बर शेयर करें -मृतका के गले पर मिलें गहरे निशान हत्या का संदेह रुद्रपुर-(एम सलीम खान) किच्छा क्षेत्र में नवविवाहिता…
