काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस सिलेंडर से लेकर खाद्य पदार्थों एवं पेट्रोल डीजल से लेकर भवनों के मटेरियल तक महंगाई के कारण मध्यम वर्गीय परिवार भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं महंगाई की मार के चाबुक से हताश एवं परेशान है। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आज उज्वला कनेक्शन देने की उपलब्धि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे कहते नहीं थकते। लेकिन उज्वला के कनेक्शन के दाम 900 रूपए प्रति सिलेंडर पार कर गए। ऐसे में उज्वला के गैस कनेक्शन परिवारों ने खरीदने बंद कर दिए। इसी प्रकार डीजल 90 व पेट्रोल 100 रूपए पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों के दाम सवा सौ से बढ़कर 200 रूपए प्रति किलो पहुंच गए, राशन दाल खरीदना लोगों के बस में नहीं रही, गरीब का चुला आसमान छूती महंगाई के कारण चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने कहा कि सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरने के बजाय पदों में कटौती की जा रही है ? प्रदेश में युवाओं बेरोजगारों के हक मांगने पर भाजपा की सरकार लाठियों से पीट कर जेल भेजाने का काम किया परन्तु रोजगार नहीं दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि डबल इंजन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 5 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के आगाज के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ प्रदेश की जनता करने के लिए तैयार है । उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता से कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त सर्व समाज एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की।
Related Posts
यहाँ पानी की टंकी में मिला ब्लैक कोबरा सांप,वन विभाग ने किया रेस्क्यू…….
ख़बर शेयर करें – हल्दूचौड़-हल्दूचौड़ के हरिपुर लचछी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां के एक…
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन मंत्री मण्डल से बर्खास्ती की की मांग…
ख़बर शेयर करें -रामनगर-आपको बता दे कि शनिवार को रामनगर में स्मृति ईरानी के खिलाफ कॉंग्रेसीयो ने जुलूस निकाल कर…
’’हर घर तिरंगा आउटलेट’’ का जिलाधिकारी ने रिबन काट कर किया। शुभारंभ….
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अन्तर्गत विकास भवन…
