काशीपुर – (सुनील शर्मा) बारह सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत आशा वर्कर्स में राज्य सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया । कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बाबी ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह आशा वर्कर्स के साथ है। उन्होंने कहा कि एक माह का समय बीतने के बाद भी सरकार द्वारा आशा वर्कर्स की सुध न लिया जाना राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को दर्शाता है। आशीष अरोरा बाबी के नेतृत्व में लगभग पांच दर्जन से अधिक आशा वर्कर्स ने आज सुबह बस में बैठकर खटीमा कूच किया। आशीष अरोरा बाबी ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जयसिंह गौतम, आनंद पार्षद, महेन्द्र बेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, संजय सेठी, वसीम, मंसूर अली मंसूरी, संजय अरोरा आदि कांग्रेसियों के अतिरिक्त स्नेहलता चौहान, सुधा शर्मा, चित्रा चौहान, संजूबाला, कमलेश सैनी, सोनिया शर्मा, कुसुम चौहान व कुसुम पाल आदि तमाम आशा वर्कर्स मौजूद थीं।
Related Posts
पौड़ी पुलिस लक्ष्मण झूला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर रही है सार्थक पहल….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- राज्य की सबसे बड़ी तीर्थाटन और पर्यटन की चार धाम यात्रा आने वाले कुछ दिनों में …
पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पेशेवर नशा तस्कर को 15.13 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार……..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक…
वरिष्ठ नेता चंदशेखर पांडे के नेतृत्व में किया एक शोकसभा का आयोजन
ख़बर शेयर करें – लालकुआ (ज़फर अंसारी) बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत के बाद पूरे देश में…
