काशीपुर- (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह आज काशीपुर पहुंचे। इस दैरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि जनता चाहती है कि प्रदेश में परिवर्तन हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 55 से 60 सीटें कांग्रेस जीतेगी।शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी के कार्यालय पहुंचे ऑल इंडिया गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मारवाह ने कहा कि रविवार को मुजफ्फर नगर में होने जा रही किसान महा पंचायत में 20 लाख से अधिक किसान पहुंचने की संभावना है। परिवर्तन यात्रा में सड़कों पर लोग ही लोग थे। सभी सिंह सभा के कम से कम चार हजार लोग पहुंचे जहां पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का स्वागत किया। उन्होंने नानकमत्ता गुरूद्वारे में मत्था टेका ओर झाड़ू लगाया। उन्होंने जनता के बीच माफी मांगी। यह अच्छे इंसान की भावना है। उन्होंने हरियाणा में हुई लाठी चार्ज की निंदा की।
Related Posts
भाजपा ज़िला कार्यालय पर हुआ एक दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन………..,
ख़बर शेयर करें -प्रभारी पुष्कर काला ने रखी आगामी 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रमों की रूप रेखा……..…
पांच दर्जन से अधिक आशा वर्कर्स ने किया खटीमा की ओर कूच
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) बारह सूत्रीय मांगों को लेकर धरनारत आशा वर्कर्स में राज्य सरकार के खिलाफ…
हिंदू राष्ट्र शक्ति ने किया नव संवत्सर 2079 के अवसर पर 5 कुंडीय यज्ञ का आयोज…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा नव संवत्सर 2079 के अवसर पर 5 कुंडीय…
