गदरपुर – (शादाब हुसैन) आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाहरी व्यक्ति को प्रभारी बनाये जाने व टिकिट दिए जाने पर एतराज उठाते हुए बगावत करने का एलान किया है | हाल ही में आप पार्टी में शामिल हुए पार्टी नेता जरनैल सिंह काली को प्रभारी बनाये जाने पर वर्षो से आप पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओ में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। जिसको लेकर आप पार्टी नेता डॉ वली अहमद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नाम के नारे लगाये | डॉ वली अहमद ने कहा कि जरनैल सिंह काली को अभी 15 दिन भी पार्टी में शामिल हुए नही हुए और उन्हें प्रभारी बनाया जा चुका है जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल को धोखा देने की तैयारी है उन्होंने कहा जब से जरनैल सिंह काली आप पार्टी में शामिल हुए है काली से कर्जा लेने वाले लोग आप पार्टी के कार्यालय में पहुँचकर हंगामा कर रहे है जिस से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।
Related Posts
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा उत्तराखंड का छोलिया नृत्य…..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड से 18 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहे हैं…. उत्तराखंड- सूचना विभाग के संयुक्त…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा किया गया हवन कार्यक्रम……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वर्ष-2024 पावन पर्व के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26.08.2024 की प्रातः पुलिस लाइन…
कालाढूंगी में हजरत सय्यद हाजी हबीबुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स का कुल शरीफ के साथ हुआ समापन…..
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) कालाढूंगीहजरत सय्यद हाजी हबीबुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के 112 वा उर्स के 9 दिवसीय सालाना…
