जसपुर – (शादाब हुसैन) उधमसिंह नगर जिले की तहसील जसपुर से 15 किलोमीटर की दूरी मे ग्राम पतरामपुर के जंगल में कालू सैयद बाबा की दरगाह है जहां पर बृहस्पतिवार व सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं , मन्नतें भी वहां पर यकीन के साथ पूरी होती हैं इसी तरीके से वहां पर अनेक खूबियां देखने को मिली जब हमने वहां पर खादिम से बात की तो उन्होंने बताया कि यह 500 साल पुराना हजरत कालू सैयद बाबा का मजार है और यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने के लिए आते हैं और उनकी मन्नते पूरी होती हैं जब उत्तराखंड ख़बरनामा की टीम वहां पहुंची तो देखा वाकई में हजारों की संख्या में वहां श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन वहा न तो श्रद्धालुओं को सही तरीके से बैठने की व्यवस्था है | वहां के लोगों ने यह भी बताया की बृहस्पति और सोमवार को पतरामपुर चौकी इंचार्ज यहां पर चेकिंग के नाम पर आने वाले श्रद्धालुओं का उत्पीड़न करते हैं जंगल में आने जाने वालो को ट्रैक्टर ट्राली निजी वाहन के अलावा कोई व्यवस्था वहां पर नहीं है इसलिए वहां पर चेकिंग के नाम पर वहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्पीड़न किया जाता है |
Related Posts
विकास कार्यों के भुगतान न होने पर जिला पंचायत में लगा ताला
ख़बर शेयर करें -गोपेश्वर – (भरत सिंह गड़िया) जिला पंचायत चमोली के जिला निधि से करवाए गए विकास कार्यों के…
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उत्तराखंड महिला आयोग की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक सम्पन्न….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की बोर्ड बैठक में महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक सुदृढ़ता और…
दहाड़ता नजर आया बब्बर शेर हरिद्वार देहरादून मार्ग स्थित बड़कला हसनपुर गाँव के लोगों में दहशत का माहौल
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार-(वंदना गुप्ता) हरिद्वार देहरादून मार्ग स्थित बड़कला हसनपुर गाँव के जंगल में बब्बर शेर के दिखने से…
