रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) एआरटीओ (ई) बी के सिंह ने आज सुबह अपने दस्ते के साथ वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की तो सड़क पर दौड़ती 6 बसे मिली जिनके पास न तो वैध परमिट था और न ही उन्होंने टैक्स जमा किया था। परिवहन विभाग ने सभी 6 बसों को जब्त कर लिया तथा उनके विरुद्ध एमवी एक्ट की 192 ए का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। बी. के. सिंह ने बताया कि डग्गामार वाहनों की रोकथाम के लिये सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह अवैध और डग्गामार वाहनों को बिना वैध कागज़ो के नहीं चलने दिया जायेगा। ऐसे वाहनों से हादसे बढ़ रहे है, उन्होंने कहा यातायात नियमो की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जायेगी।
Related Posts
कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया ग्रामसभा खटोला का दौरा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद…
अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री का भंडाफोड़……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीक़ी) सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री का भंडाफोड़…
नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर विरोध जताते हुए आक्रोशित मुस्लिमो ने की गिरफ्तारी की मांग…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-देश में बीते दिनों भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद बुधवार को…
