रुद्रपुर – (शादाब हुसैन आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने बूथ विजय अभियान प्रारंभ किया। जिसमें हर बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाना है। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पत्थरचट्टा में शक्ति केंद्र बूथ संख्या 148 व 149 में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों के गठन के पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाया। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व लगन से निभानी है।उन्होंने कहा कि बूथ समिति का पुर्नगठन कर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा |
Related Posts
38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप-रुद्रपुर एवं सर्व समाज कल्याण समिति-रुद्रपुर द्वारा आयोजित 38 जोड़ों के…
ट्रांजिटकेम्प की दूसरी घटना का आया सच सामने-पढ़े क्या है सच….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-सोमवार को हुई ट्रांजिटकैंम्प की घटना के मामले में आया नया मोड़ दूसरे पक्ष ने भी वरिष्ठ…
टीडीसी प्लांट में लगी आग, दो दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे
ख़बर शेयर करें -पंतनगर (ज़फर अंसारी) पंतनगर उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम लिमिटेड के हल्दी स्थित प्रोसेसिंग प्लांट में…
