रुद्रपुर – (शादाब हुसैन आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने बूथ विजय अभियान प्रारंभ किया। जिसमें हर बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाना है। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पत्थरचट्टा में शक्ति केंद्र बूथ संख्या 148 व 149 में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों के गठन के पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाया। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व लगन से निभानी है।उन्होंने कहा कि बूथ समिति का पुर्नगठन कर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा |
Related Posts
आटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक सहित चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-पढ़े क्या है पूरा मामला….
ख़बर शेयर करें – साल 2017 का है प्रकरण अदालत के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट रुद्रपुर-(एम सलीम खान) साल…
कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में काशीपुर महाविद्यालय रही विजेताः
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डी.एस.बी. परिसर नैनीताल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में तीन टीमों…
Онлайн казино Vavada: Обзор и достоинства известного казино
ख़बर शेयर करें -В 2017 запустило свою деятельность vavada casino. Заведение производит законную деятельность с самого запуска. Vavada казино оформило…
