रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रविंद्र नगर थाना ट्रांजिट कैंप चौकी आवास विकास में नशे को लेकर रविंद्र नगर वासियों ने एक सुरक्षा समिति बनाई है जिसमें उनकी शिकायत थी रविंद्र नगर में नशे का धंधा जोर शोर से चल रहा है और यह सब प्रशासन की देखरेख में फल फूल रहा है कई बार उच्च अधिकारियों के साथ-साथ चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को भी अवगत कराते हैं लेकिन उसके बाद भी उसमें कोई कार्यवाही नहीं की जाती | नशा व्यापारी खुले शब्दों में कहते हैं कि तुमसे जो कर सको वह कर लो यह बंद होने वाला नहीं इसी क्रम को देखते हुए रविंद्र नगर वासियों ने सुरक्षा समिति बनाकर कड़े शब्दों में यह चेतावनी दी है अगर नशा व्यापारी अपना नशा बंद नहीं करेंगे तो एक जुट होकर रविंद्र नगर को नशा मुक्त बनाना है और नशा व्यापारियों को और नशा करने वालों को यहां से खदेड़ना है उन्होंने प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा है कि अगर प्रशासन हमें सपोर्ट करता है तो हम प्रशासन को हर तरीके से मदद करने के लिए तैयार हैं |
Related Posts
कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने की प्रेस वार्ता, सरकार पर साधा निशाना…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- गौलापार स्थित अपने आवास पर कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्यनल ने प्रेस वार्ता…
मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड संस्था ने पुलिस के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- मानव अधिकारों के संरक्षण एवं मानव अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता के लिए यातायात पुलिस तथा जनता…
रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट,बेस्ट प्रेसिडेंट सहित कई अवार्डस से सम्मानित…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- रोटरी 3110 के बीते रोज सम्पन्न हुए अवार्डस वितरण समारोह “प्रशस्ति” में रोटरी क्लब आफ काशीपुर…
