ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज का औद्योगिक/शैक्षणिक भ्रमण

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- (सुनील शर्मा) ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने बाजपुर रोड स्थित देवअर्पन फूड प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक/शैक्षणिक भ्रमण संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर मनोज मिश्रा अध्यापक सोनिका, श्रद्धा और महेश जोशी के मार्गदर्शन किया गया । जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लेकर इंडस्ट्री की बारीकियों को जाना ।  इस भ्रमण में देवअर्पन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अर्पण जिंदल ने सभी छात्र छात्राओं को पूरी इंडस्ट्री में भ्रमण कराने के साथ-साथ इंडस्ट्री स्थापित करने और उसके विकास की प्रक्रिया को बड़े ही सार्थक रूप में समझाया । इससे पूर्व सप्ताह में भी संस्थान के द्वारा एनिमेशन, जर्नलिज्म, बीएफए और फैशन डिजाइनिंग के छात्र छात्राओं के लिये इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, प्रगति मैदान, दिल्ली और न्यूज़ 24, फिल्म सिटी, नोएडा में शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन किया । छात्र-छात्राओं ने औद्योगिक/शैक्षणिक भ्रमण के इन कार्यक्रमों को एक उचित दिशानिर्देशन के साथ कराने लिए संस्थान के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा, सचिव सुश्री शिवानी मेहरोत्रा और संस्था प्रमुख प्रतिमा के प्रयासों की सराहना करते हुये उनको धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार के औद्योगिक/शैक्षणिक भ्रमण जारी रखने का अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *