उधम सिंह नगर – (शादाब हुसैन) देह व्यापार और मानव तस्करी का लेकर रुद्रपुर , उधम सिंह नगर में काफी समय से पुलिस को और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लगातार सूचना मिल रही थी जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए थाना ट्रांजिट कैंप में बनखंडी कॉलोनी फेस टू से 5 लोगों को गिरफ्तार किया | पिछले काफी समय से जिले में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट अनैतिक व्यापार, बाल विवाह ,बालश्रम ,और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार काम कर रहा है | एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या को कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने शिकायत की उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये अक्सर गायब हो जाती है। कुछ भी पूछने पर गुमशुम व डरी हुई रहती है। जिस कारण मैं और मेरा परिवार डिप्रेशन में है | शिकायतकर्ता ने कहा कहा मुझे आशंका है की मेरी पुत्री को किसी महिला ने दुराचार में फंसाया है , प्राप्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए निरीक्षक बसंती आर्या ने गोपनीय तरीके से अपनी पूरी टीम को खोजबीन में लगा दिया , पुलिस टीम की खोजबीन करने पर शिकायतकर्ता की पुत्री अचानक स्वयं अपने घर पर वापस आ गयी। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता ने निरीक्षक बसन्ती आर्य को दे दी | शिकायतकर्ता की पुत्री से पूछताछ पर पता चला कि उसे व उसकी दोस्त को एक युवती व दो युवक काफी समय से अपने पास रखकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे जिसमे कई लोग शामिल है | शिकायतकर्ता की पुत्री ने जो बातें बताई उनकी सत्यता के लिए उस युवती के मोबाईल की खोजबीन की गयी और मोबाईल नंबर की जांच की गयी | शिकायतकर्ता की पुत्री के बताये अनुसार 05 युवक और युवतियों को जनपथ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया |
Related Posts
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर महिलाओं ने मनाया काला दिवस……..
ख़बर शेयर करें -आज ग्राम धर्मपुर की सभी महिलाओं के साथ एकत्र होकर देश की हो रही बेटियों के साथ…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची मीना शर्मा, बस्तियों का किया स्थलीय निरीक्षण
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर– (मलकीत सिंह) रुद्रपुर की पूर्व पालिका अध्यक्ष और उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष…
उधमसिंहनगर-नशे के विरुद्ध थाना दिनेशपुर के अंतर्गत निकाली गई नशा मुक्त रैली….
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत…
