रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में राधा अष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया | इस अवसर पर उत्तराखंड की महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना की | साथ ही वहां उपस्थित जनसमुदाय को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दी | इससे पूर्व आयोजकों ने मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का भव्य स्वागत किया | उन्हें पीत वस्त्र और फूल माला पहनाकर मंदिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया और डिम्पी चोपड़ा ने श्री राधा जी और श्री कृष्ण जी का मनमोहक भजन सुना कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, सुनील यादव, प्रीतम यादव, अमित अरोरा, ममता सरोज, प्रियंका डोली सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहें |
Related Posts
37 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इग्नू के डाक टिकट का हुआ लोकार्पण…..
ख़बर शेयर करें -19 नवंबर, 2022 को इग्नू द्वारा अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई…
पेयजल किल्लत से जनता हुई हलकान
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में पिछले डेढ़ महीनों से पेयजल संकट गहरा गया है।…
पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष द्वारा संस्था के कार्यों हेतु हुई चर्चा..
ख़बर शेयर करें -पर्यावरण जन जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय अमरजीत…
