हल्द्वानी : (समीक्षा) नैनीताल रोड में स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की पार्किंग में बुधवार की सुबह एक बारहसिंघा आ गया। ज़ब गार्ड को इस बात की जानकारी मिली उसने तुरंत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में सूचना दी । वन विभाग के पास मामला पहुंचने पर उन्होंने दस से अधिक वनकार्मियों को बारहसिंघा को रेस्क्यू करने के लिए भेजा । एक घंटे की कोशिश के बाद उसे बेहोश कर बाहर निकाला गया। चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे रामपुर रोड स्थित बेलबाबा से सटे जंगल में छोड़ दिया गया। पूछताछ से पता चला कि सुबह सात बजे बारहसिंघा पार्किंग के भीतर घुस गया था। लोगों का कहना था कि हो सकता है उस समय गेट खुला होगा या फिर गार्ड नींद में था। पता चलते ही तुरंत पुलिस और फिर वनकर्मियों को बुलाया गया। हल्द्वानी रेंजर उमेश आर्य के सानिध्य में टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की समझदारी से बारहसिंघा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Related Posts
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर,वोटर चेतना महाअभियान चलाने जा रही है भाजपा ……….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्णायक कदम आगे बढ़ते हुए वोटर चेतना महाअभियान चलाने जा…
इस दिन देश भर से आये हजारों किन्नर निकलेगे विशाल कलश यात्रा……
ख़बर शेयर करें -दिलशाद बुआ जी की याद में होगा विशाल सम्मेलन का आयोजन…… काशीपुर- काशीपुर में आगामी 20 फरवरी…
दूरदराज के कांवरियों के काशीपुर पहुंचने से शिवमय हुआ शहर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) आगामी 11 मार्च को आने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार से जल भरकर…
