हल्द्वानी : (समीक्षा) नैनीताल रोड में स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की पार्किंग में बुधवार की सुबह एक बारहसिंघा आ गया। ज़ब गार्ड को इस बात की जानकारी मिली उसने तुरंत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में सूचना दी । वन विभाग के पास मामला पहुंचने पर उन्होंने दस से अधिक वनकार्मियों को बारहसिंघा को रेस्क्यू करने के लिए भेजा । एक घंटे की कोशिश के बाद उसे बेहोश कर बाहर निकाला गया। चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे रामपुर रोड स्थित बेलबाबा से सटे जंगल में छोड़ दिया गया। पूछताछ से पता चला कि सुबह सात बजे बारहसिंघा पार्किंग के भीतर घुस गया था। लोगों का कहना था कि हो सकता है उस समय गेट खुला होगा या फिर गार्ड नींद में था। पता चलते ही तुरंत पुलिस और फिर वनकर्मियों को बुलाया गया। हल्द्वानी रेंजर उमेश आर्य के सानिध्य में टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की समझदारी से बारहसिंघा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Related Posts
डायल 112 सराहनीय कार्य सकुशल किया बच्चा बरामद…
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ-(राहुल दुम्का) डायल 112 सराहनीय कार्य सकुशल किया बच्चा बरामद बताते चलें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा…
उत्तराखंड खबरनामा न्यूज नेटवर्क की खबर का हुआ असर आलीशा केस मामले का डीजीपी ने लिया संज्ञान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा से ज़वाब तलब)-(आलीशा केस मामले में कई पुलिस…
पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- जहां एक ओर लालकुआं कोतवाली पुलिस अवैध नशे के खिलाफ जबरदस्त तरीके से अभियान चला रही…
