काशीपुर : (सुनील शर्मा) पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 5 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में बीते कुछ समय से हो रही बाइक चोरी के खुलासे को लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर ने आदेश दिया कि बाइक चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें बनाकर चोरियों की छानबीन करें। जिस पर sp और asp काशीपुर के निर्देशन में कोतवाल काशीपुर ने पुलिस टीमों का गठन किया । पुलिस टीम ने गहन पड़ताल करने के बाद सोमवार को मुखबिर के सूचना देने पर कुण्डेश्वरी चौराहा, जसपुर रोड़ से पवन पुत्र चरनदास को , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में एक चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने काशीपुर, गदरपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद तथा आईटीआई क्षेत्र से अन्य मोटर साईकिलें भी चोरी की हैं। चोरी की सभी मोटर साइकिलें उसने बेचने की नीयत से अपने अन्य साथियों की निगरानी में छिपाकर रखी हुई हैं।
Related Posts
वार्ड नंबर 28 में कांग्रेस पार्षद अंजना अरोरा की जीत पक्की….
ख़बर शेयर करें -रिपोर्टर सुनील शर्मा काशीपुर काशीपुर- वार्ड नंबर 280से पार्षद प्र्तयशी अंजना अरोरा का चुनाव प्रचार चरम पर…
उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ नादेही चीनी मिल जसपुर की गन्ना पेराई तैयारियों का लिया जायजा……
ख़बर शेयर करें -जसपुर- जिलाधिकारी एवं आयुक्त गन्ना उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ नादेही चीनी मिल जसपुर की गन्ना…
सिख समाज में पगड़ी उतारने को लेकर कोतवाल से की वार्ता, की निष्पक्ष जांच की मांग……….
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-सिख समाज के व्यक्ति की पगड़ी उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित सिख समाज…
