लालकुआ – (जफर अंसारी) भाकपा माले ने लालकुआं विधायक के बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सवाल पर जनता से की गई वादाखिलाफी के विरुद्ध शहीद स्मारक लालकुआँ पर धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान भाकपा माले से जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा और लालकुआं से उनके विधायक नवीन दुम्का ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वादा यहाँ की जनता से किया था। इसी मुद्दे पर मिले प्रचंड बहुमत से विधायक बनने के बाद उन्होंने और उनकी भाजपा सरकार ने न सिर्फ राजस्व गाँव पर वादाखिलाफी की बल्कि इस सवाल को ही दरकिनार कर दिया है। भाजपा ने ऐसा क्यों किया और बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने के वादे का क्या हुआ? डबल इंजन भाजपा सरकार को इस बात का जवाब जनता को देना चाहिए वहीँ वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि बिन्दुखत्ता की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को इस वादाखिलाफी का करारा जवाब देगी वही ये साबित होता है कि लालकुआँ विधायक बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव बनाने में असफल रहे ।
Related Posts
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो कर्मचारी पंकज धामा की हत्या, मुजफ्फरनगर से 8 आरोपी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -शाहदरा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो कर्मचारी पंकज धामा की हत्या, मुजफ्फरनगर से 8 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली के…
जिले के प्रभारी मंत्री ने किया आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– (जफर अंसारी) नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्द्वानी क्षेत्र में आपदा…
बेस चिकित्साल्य बाजार बैंक के ग्राहकों को बांटे पौधे और दुकानदार ने किया वृक्षारोपण
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीताबपुर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस…
