काशीपुर (सुनील शर्मा) सड़क दुर्घटना में आढ़ती की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब आढ़ती अपनी आढ़त से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आपको बता दें टाण्डा उज्जैन निवासी आढ़ती पिछले 15 सालों से मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मण्डी स्थल में फलों की आढ़त लगाता है। दोपहर में वह बाइक पर सवार होकर आढ़त से वापस अपने घर जा रहे थे कि ढेला पुल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। अचानक घटी घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Related Posts
लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें- जिलाधिकारी……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिला कार्यालय सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी डॉ0 आशीष…
मुख्यमंत्री 19 को हल्द्वानी में कर सकते है बड़ी घोषणा
ख़बर शेयर करें -काशीपुर –(सुनील शर्मा) चुनाव कैंपेन कमैटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि आप के राष्ट्रीय…
काठगोदाम के चित्रशिला घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित……
ख़बर शेयर करें -काठगोदाम– जिला गंगा समिति, नैनीताल ने चित्रशिला घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें…
