19 सितम्बर को रोड शो करने हल्द्वानी आयेंगे, अरविन्द केजरीवाल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी –(समीक्षा रावत) 19 सिंतबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी में रोड शो करने आयेंगे । आम आदमी पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने यह जानकारी सभी को दी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी  की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है और आप की नीतियों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भूपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 19 सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी में रोड शो करेंगे और साथ ही वह एक बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि सीएम केजरीवाल के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। साथ ही भूपेन्द्र उपाध्याय ने देवस्थानम् बोर्ड के बनाए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा अगर हमारी पार्टी  की सरकार बनी तो बोर्ड को खत्म कर दिया जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष निर्मला आर्या, दीप पांडे, अजय ताकुली, रमेश कांडपाल, श्रीकांत खंडेलवाल, शमी कुरैशी, नाजिम, शानू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *