काशीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने काशीपुर विधानसभा से मिशन 2022 के चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की | काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2007 में काशीपुर विधानसभा से सपा बहुत कम वोट से हारी थी लेकिन जनता  अब भाजपा व कांग्रेस के कार्यो को जान चुकी है | काशीपुर से प्रत्याशी सरदार बलजिंदर सिंह के नाम की घोषणा में कहा बलजिंदर सिंह एक किसान परिवार से है और वो हमेशा किसानों के पक्ष में खड़े रहते है और आगे भी रहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *