नैनीताल। (समीक्षा) एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में हल्द्वानी और दूसरा भीमताल का है। जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि मामले के आरोपितों का वाहन मंडी चौकी स्थित मोतीनगर बैरियर से गुजरा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि यहां पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किए। इसके अलावा दूसरी घटना में 6 सितंबर को काठगोदाम क्षेत्र से एक इनोवा कार चोरी 7होने की घटना की जांच में यहीं तथ्य सामने आए कि संबंधित वाहन मोतीनगर वैरियर से गुज़रा, लेकिन इस बार भी यहां तैनात पुलिस कर्मी ने वाहन की जांच नहीं की। इस पर दोनों मामलों में लापरवाह पाए गए आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
Related Posts
शिक्षक संतोष नेगी भी होगे प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- भारत सरकार के नए केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा शपथ ग्रहण को जायेगी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर चल रही दिक्कत, यात्रियों में मची अफरातफरी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद भी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता नहीं बरती…
कोतवाली लाल कुआं पुलिस ने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -लालकुआं (ज़फर अंसारी) प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस ने अवैध…
