विधायक ने किया करोड़ों की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री और बाज़पुर के विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 13 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का  शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने निरंतर विकास की गति को जारी रखने की बात कही है। आपको बता दें विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बाजपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य लगातार विकास कार्यों को गति दे रहे है । इसी के चलते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाजपुर की राम भवन धर्मशाला में 7 करोड़ 50 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य और कुंडेश्वरी के हरिनगर में 6 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में बाजपुर अबी बहुत आगे है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है जिसके लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम बिजली, सड़क, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रहे है  जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने विकास की गति को आगे जारी रखने की बात कही। वहीं इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 5 करोड़ 50 लाख की लागत से कुंडेश्वरी में भी विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 9 साल में उनके द्वारा बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाने के साथ विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान का काम एक सेवक के रूप में उन्होंने किया है। बाजपुर के 20 गांव की जमीन का मालिकाना हक वहां के लोगों को वापस दिलाने के बाद उसका श्रेय लेने के सवाल पर उन्होंने इसका श्रेय किसी को ना देकर जनता को दिया। उन्होंने कहा कि है जनता की जीत है साथ ही उन सभी संगठनों की जो इसके लिए संघर्ष कर रहे थे यह है उनकी जीत है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो 20 गांव प्रभावित हो रहे थे उनको उनका मालिकाना हक दिलवाना उनका दायित्व था उनका कर्तव्य था जो कि उन्होंने जनता के सेवक के रूप में किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर सरकार की गलती मानते हुए उन्होंने कहा कि गलती की थी जिसे हमने सुधारा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *