पन्तनगर – (नंदन राम आर्य) पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय किसानों के लिए 110वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें किसानों के लिए बीज, पेड़ पौधे,और कृषि के आधुनिक यंत्र उपलब्ध रहेंगे। किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन इस बार फिजिकल मोर्ड पर होने जा रहा है। जिसको लेकर पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेले का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाएगा। जो चार दिनों तक चलेगा। मेले का समापन 10 अक्टूबर को होगा। पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति तेज़ प्रताप सिंह ने बताया मेले के लिए विश्विद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। मेले में किसानों को बीज से लेकर पौधे और नए नए कृषि यंत्र मिल सकेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिक किसानों को खेती करने के गुर भी सिखायेगे । बताया जा रहा है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर रवि और खरीफ़ की फसल की बुआई से पहले किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन करता है। जिसमे देश के क़ई राज्यो के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी किसान मेले में आकर जानकारियां इकट्ठा करते है। लेकिन करोना के चलते इस बार मेले को भव्य रूप से नहीं किया जाएगा मेले में सिर्फ कृषि संबंधित स्टॉल ही लगाए जाएंगे।
Related Posts
आई एस बी टी देहरादून नाबालिक रेप पीड़िता के इन्साफ को लेकर मिले ज़नाधिकार मोर्चा पदाधिकारी……
ख़बर शेयर करें -आरोपियों के घर पर चलाये जाए बुलडोजर- हेमा भंडारी देहरादून- जनाधिकार मोर्चा के पदाधिकारियो ने देहरादून आई…
SSP नैनीताल के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 205 मनचले और हुड़दंगी, कसा शिकंजा………
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर…
सितारगंज पुलिस ने कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड्यंत्र रचने बालों को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -सितारगंज- पुलिस ने कैबिनेट मंत्री व सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा की हत्या करने के आरोप में…
