पन्तनगर – (नंदन राम आर्य) पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय किसानों के लिए 110वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें किसानों के लिए बीज, पेड़ पौधे,और कृषि के आधुनिक यंत्र उपलब्ध रहेंगे। किसान मेले और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन इस बार फिजिकल मोर्ड पर होने जा रहा है। जिसको लेकर पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेले का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाएगा। जो चार दिनों तक चलेगा। मेले का समापन 10 अक्टूबर को होगा। पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति तेज़ प्रताप सिंह ने बताया मेले के लिए विश्विद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। मेले में किसानों को बीज से लेकर पौधे और नए नए कृषि यंत्र मिल सकेंगे। इसके अलावा वैज्ञानिक किसानों को खेती करने के गुर भी सिखायेगे । बताया जा रहा है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर रवि और खरीफ़ की फसल की बुआई से पहले किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन करता है। जिसमे देश के क़ई राज्यो के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी किसान मेले में आकर जानकारियां इकट्ठा करते है। लेकिन करोना के चलते इस बार मेले को भव्य रूप से नहीं किया जाएगा मेले में सिर्फ कृषि संबंधित स्टॉल ही लगाए जाएंगे।
Related Posts
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण……
ख़बर शेयर करें -किच्छा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज किच्छा के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर…
एसपी साल्वैट फैक्ट्री में लगी आग, तीन झुलसे
ख़बर शेयर करें -मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर किया काबू एक माह पहले भी लगी थी इस…
नीलकंठ घूमने आये श्रद्धालुओं से बिछड़ गये परिवार के सदस्यों को ढ़ूंढकर सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द।
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- दिनांक 17.05.2025 को अंजू देवी निवासी जयपुर द्वारा चौकी नीलकंठ पर सूचना दी कि वे अपने…
