काशीपुर – (सुनील शर्मा) ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने सत्र 2020-21 में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के घोषित परिणामों में विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है । संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम बीजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में दीक्षा जैन साथ पहला , सिमरन कौर ने दूसरा , आदित्यशर्मा और मानिक गुप्ता तीसरा स्थान हासिल किया है । बी०ए० (एनिमेशन एंड डिजाइन) पाठ्यक्रम में हर्षित गोस्वामी ने पहला , अनिकेत श्रीवास्तव और ध्रुव रावत ने दूसरा और अंकित यादव ने के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । वहीं बी एस सी (फैशन डिजाइनिंग) में अक्षजीत कौर ने पहला , मेघा पंत दूसरा और अंशिका अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है । साथ ही इन्ही पाठ्यक्रमों की अन्य कक्षाओं में और भी छात्र छात्राओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया | शादिया नूर, प्रगति, भूमिका, उंजिला, गौरांगी, हर्षिता लोहनी ने प्रथम, हर्षिता शर्मा, तरुण, गौरव, सुष्मिता, समीक्षा, मोहित, रेखा, जावेद ने द्वितीय और हिमानी, खुशी, निशा, सुंडूस सिद्दीकी, प्रह्ललाद, महक, ज्योति महंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । इस अवसर पर सभी छात्र- छात्राओं ने संस्थान के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाते हुये अपने शिक्षकों और अपने परिवार को धन्यवाद दिया और ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज को सम्पूर्ण विकास का प्रमुख संस्थान बताया इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा जी ने सभी छात्र- छात्राओं को उनकी एकाग्रता, कड़ी मेहनतऔर प्रतिबद्धता के लिये बधाई दी । सचिव शिवानी मेहरोत्रा, संस्था प्रमुख प्रतिमा सिंह और सभी अध्यापक वर्ग ने सभी मेधावी छात्र- छात्राओं को अपने पाठ्यक्रमों में विशेष उपलब्धि हासिल करते हुये भविष्य में अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने की शुभकामनाएँ दी और भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।
Related Posts
धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 20 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर “मिशन मर्यादा” के…
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ट्रक ने मारी टक्कर, 5 दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, कई लोगों की हुई मौत….
ख़बर शेयर करें -किच्छा-उधम सिंह नगर के जिले के पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट बड़ा हादसा हो गया।…
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने…
