कम समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध हुआ नव्या हॉस्पिटल, किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर –( सुनील शर्मा ) नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के सफलता पूर्वक तीन वर्ष पूरे होने पर 3 वर्ष सेवा और उत्कर्ष आरोग्य मंथन 3.0 पुरुष्कार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के बेहतर कार्य करने पर काशीपुर के नव्या हॉस्पिटल को सम्मानित किया। देहरादून में आयोजत कार्यक्रम में योजना के 3 साल पुरे होने पर प्रदेश के दर्जन भर से अधिक अस्पतालों को सम्मानित किया गया।

 

               

मुरादाबाद रोड पर स्थित नव्या हॉस्पिटल हमेशा से ही गरीब और असहाय लोगों के इलाज के लिए आगे रहा है। इसी का नतीजा है कि नव्या हॉस्पिटल ने कम समय में ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होते हुए एक नया मुकाम हासिल किया है। वहीं नव्या हॉस्पिटल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में चारो ओर ख़ुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *