काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के एलटी भट्ट चिकित्सालय में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया | इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उपस्थित फार्मेसिस्ट ने फार्मेसी दिवस पर मरीजों को फल वितरित कर फार्मेसी दिवस को खास बनाने की छोटी सी कोशिश की गयी | अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके सिन्हा ने सभी फार्मेसिस्टो को फार्मेसी दिवस की शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही एच सी जोशी ने कहा कि फार्मेसिस्ट 24 घंटे मरीजों की सेवा करते हैं कारोना काल में भी उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की जान बचाई जिसमें से कई फार्मेसिस्टो ने मरीजों की सेवा करते हुए अपनी जान भी गंवा दी । इस मौके पर एचसी जोशी, ए.पी. खनतवाह, एम.सी उपाध्याय, आर .सी आर्य, पी.सी रिखाडी़, एम . कांडपाल, पुनीश शर्मा, चित्र भावना, विशाल चौधरी, उमेश, यशोदा, सृष्टि, साक्षी आदि फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे।
Related Posts
ऑपरेशन मुक्ति: पौड़ी पुलिस का बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दे…
बच्चों को मोबाइल से हटाकर खेलों की ओर प्रोत्साहित करें उर्वशी वाली…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) डी बाली ग्रुप की निदेशक उर्वशी दत्त बालीद्वारा आगामी 30 सितंबर को रामनगर रोड स्थित…
हल्द्वानी की वंदना शर्मा वीमेन अचीवर सम्मान से सम्मानित….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी की वंदना शर्मा को दिल्ली के कॉन्स्टिटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयो जित कार्यक्रम में जम्मू…
