भारत बंद के सफल होने को बताया, किसानों की बड़ी जीत, पढ़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने किसान संयुक्त मोर्चा के आहवान पर “भारत बंद” को पूरी तरह से सफल बताते हुए कहा कि, यह किसानों की बड़ी जीत है। काशीपुर में कांग्रेसी और व्यापारी नेता आशीष अरोरा बाबी ने कहा काशीपुर की जनता पूरी तरह से किसानों के साथ है और सभी दुकानों के बंद होने पर उन्होंने व्यापारिक संगठनों का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही आगामी रणनीति को लेते हुए कहा 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर “जय जवान जय किसान नारा” देने वाले प्रधानमंत्री के नारे के साथ, रुद्रपुर के सभी किसान मैदान में इकट्ठा होकर गाजीपुर किसान आंदोलन में शामिल होने जायेंगे। यह रैली एक महारैली होगी, जिससे किसान अपनी एकता से संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाएगा और सरकार को यह दिखाएगी कि किसान आंदोलन कमजोर नहीं है बल्कि  किसानों के विरोध में बने कानूनों को वापस कराने के लिए वह सरकार को मजबूर कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *