रुद्रपुर– (शादाब हुसैन) आवास विकास के चित्र मंदिर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया | जिसमें मुख्य रूप से माननीय नगर निगम के मेयर रामपाल, पार्षद विकास शर्मा, डीपी उदय प्रताप, दीपक, ज्योति, लीला परिहार, अनीता और अन्य गणमान्य लोग व्यक्ति मौजूद रहें | जिसमें नगर निगम के मेयर ने कहा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीति, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा जो सरकार ने दिया है उस पर जमीनी स्तर पर काम करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है | बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर हम सभी को यह साबित करना है कि बेटी, बेटों से कम नहीं होती | इसलिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महालक्ष्मी किट का वितरण किया जा रहा है | इसी क्रम में पार्षद ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कहना है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने के लिए हम हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जो मुहिम चला रहे हैं, उस पर पूरी तरीके से खरे उतरेंगे और फिर 2022 में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे |
Related Posts
चुनाव कार्यालय पहुंची सीमा चौहान ने कहा दीपक बाली से उनका कोई विरोध नहीं…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- भाजपा की प्रदेश मंत्री सीमा चौहान ने कहा है कि उनका पार्टी के मेयर प्रत्याशी दीपक…
काशीपुर में मनाया गया बाल गृह थैलेसीमिया दिवस…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- बाल गृह काशीपुर में मनाया गया थैलेसीमिया दिवस जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा…
आलीशा केस मामले में न्याय की आवाज़ उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एम सलीम खान को जान से मारने की दी धमकी
ख़बर शेयर करें – आलीशा केस मामले के आरोपी अफज़ल और उसके पिता अय्यूब उर्फ गुड्डू ने दी धमकी बीती…
