हल्द्वानी – (जुबैर आलम) प्रभागीय वनाधिकारी और वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में कालाढूंगी (रजि) और कॉर्बेट ग्राम विकास समिति ने ग्राम छोटी हल्द्वानी में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । वन क्षेत्राधिकारी ने जनता को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की और वन्यजीवों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वन और वन्य जीव हमारे जीवन का महतवपूर्ण अंग है | इनका विलुप्त होना या धीरे-धीरे इनका समापन होना बड़े खतरे की निशानी है। वन्य जीव पारिस्थिक तंत्र में संतुलन बनाये रखते है | इसलिए इनका संरक्षण अति आवश्यक है | इसी क्रम में ग्रामीणों ने कहा आबादी के निकट लगाई गई समस्त सोलर फेसिंग की सफाई के लिए रजि स्टाफ और समिति के सदस्यों ने सफाई कार्यक्रम किया था लेकिन वह पूरा नहीं हुआ । उन्होंने अपने आसपास की सोलर फेंसिंग को झाड़ी मुक्त रखने की अपील भी की ।
Related Posts
31 मार्च को होने वाली गठबंधन की महारैली को सफल बनाने का किया अह्वान……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- 31 मार्च को इंडिया एलाइंस की महारैली की तैयारीयों को लेकर एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय…
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारणी का विस्तार,महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी तनुजा जोशी…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल रजि. (संपूर्ण भारत) की बैठक आयोजित कर कार्यकारणी का विस्तार करते…
राम नवमी पर शहर में निकाली गई भगवा रैली, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल….
ख़बर शेयर करें -विधायक शिव अरोरा,मेयर रामपाल सिंह, सहित दर्जनों लोगों ने बाइक रैली में किया प्रतिभाग रुद्रपुर-(एम् सलीम खान)…
