लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दूखत्ता में स्थित हरीश पंवार मेमोरियल पब्लिक स्कूल नर्सरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ दोनों महा पुरुषों की तस्वीरों पर पुष्पार्पण किया । इस दौरान भाजपा नेता पवन चौहान ने अपने भाषण में कहा कि 2 अक्तूबर का दिन बड़ा महान है। इस दिन दो महान हस्तियों का जन्म हुआ था | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हम 152 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं गांधीजी की बदौलत भारत देश का नया सपना साकार हुआ और देश को नया आयाम दिया। उन्होंने कहा वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे | उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, नमक कानून आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई | उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को सफल होने से सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजयी टीम को भी उन्होंने सम्मानित किया |
Related Posts
07 वर्ष से फरार वारंटी को पुलिस ने गुरदासपुर पंजाब से किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -सितारगंज-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा चलाए जा रहे एनबीडब्ल्यू / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान…
11 किलो गांजे सहित पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-कुंडा 28 जून को मध्य रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की…
इन्द्रा कॉलोनी में बीड़ी पीने के दौरान रजाई में लगी आग, 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलसी।
ख़बर शेयर करें -आग की चपेट में आकर महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती रुद्रपुर। इन्द्रा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बीड़ी…
