कोविड 19 की गाइड लाइंस के बीच हुआ,शारदीय नवरात्री का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा)-  देशभर में कोविड 19 की गाइड लाइंस के बीच आज से शारदीय नवरात्री का शुभारम्भ हो गया है इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में माँ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। वही काशीपुर में माँ के मंदिरों में विशेष सजावट देखी गयी | नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है | नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है । इन दिनों भक्त माँ की आराधना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते है | काशीपुर के मंदिरों में सुबह से ही माँ के भक्त अपनी-अपनी बारी आने की इंतजार करते दिखे | इस अवसर पर माँ के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री कि पूजा-अर्चना करने के लिए माँ के भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिली । वही काशीपुर में माँ मंशा देवी शक्तिपीठ मंदिर, माँ चामुंडा देवी शक्ति पीठ मंदिर, माँ बाल सुंदरी देवी मंदिर, और गायत्री देवी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में माँ के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की गयी।

मान्‍यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्‍चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्‍छाएं पूर्ण होती हैं। यह पर्व बताता है झूठ कितना भी बड़ा और पाप कितना भी ताकतवर क्‍यों न हो अंत में जीत सच्‍चाई और धर्म की ही होती है। माँ चामुंडा देवी शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी पूरन चंद पांडेय ने भक्तो को नवरात्रि का महत्त्व समझाया और वहीं उन्होंने कोरोना की गाइड लाइन्स का पालन कराये जाने की बात कही। मंदिरों की प्रबंधन समिति के अलावा मंदिरों के पुजारी भी भक्तों से कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते दिखे। इस बीच मां के भक्तों के मुताबिक़ माँ चामुंडा मंदिर करीब सौ वर्षों पुराना है और यहाँ की मान्यता है कि यहाँ जो भी श्रद्धालु माँ का भक्त अपनी मन्नत और मनोकामना मांगता है वो जरूर पूरी होती है। माँ के भक्त भी मंदिरों में मास्क लगाकर पूजा करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *