हल्द्वानी – (निशा) एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आये दिन एडमिशन को लेकर छात्र हंगामा करते रहते है | छात्रों के हंगामे और विरोध को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग की है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत और परीक्षा प्रभारी डॉ. महेश कुमार ने एसपी सिटी को इस विषय की जानकारी देते हुए एक चिट्ठी भेजी है | उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस विषय में अवगत कराते हुए कहा कि एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षाएं चल रहे हैं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया चलने से छात्रों का अत्यधिक दबाव होने के कारण परीक्षाओं में व्यवधान हो रहा है। इस कारण पुलिस बल की तैनाती जरूरी है। एमबीपीजी कॉलेज में सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम वर्ष में 60 छात्र-छात्राओं के दाखिले किए गए। वहीँ प्रवेश प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में अब तक 947, बीकॉम में 436, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 353 और बीएससी जेडबीसी ग्रुप में 370 दाखिले हो चुके हैं।
Related Posts
आज जारी हो सकती है कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची
ख़बर शेयर करें – केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम धामी रुद्रपुर-(एम सलीम खान) देहरादून लंबे इंतजार…
सट्टे की खाईबाडी में एक युवक गिरफ्तार ,नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (एम. सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत सभी जिलों…
लालकुआं विधानसभा में चुनाव पूर्ण होने के बाद प्रतिद्वंदी भी आपस में शुभकामनाएं देते हुए
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-(राहुल दुमका) 14 फरवरी को मतदान पूर्ण होने के बाद नेता लोग आराम फरमा रहे हैं, वहीं…
