कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में चलाने जा रही है सदस्यता अभियान

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं -(नन्दन राम आर्य) लालकुआं में कांग्रेस पार्टी ने अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को फिर से पाने के लिए जमीनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है | कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है, जिसके चलते विधानसभा काग्रेंस कमेटी ने बैठक कर चुनावी पर अमली जामा पहनाया और बैठक में बरिष्ठजनों ने, पार्टी में नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य कार्यकर्ताओ के समक्ष रखा।

जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल कि अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिये | बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगमी चुनाव को लेकर चर्चा की | इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को “सदस्यता बुक बांटी” जिसमें उन्होंने सभी से बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिये। इस पर वाक्ताओ ने कहा कांग्रेसी एकजुट होकर काम कर रहे हैं और वहीँ भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही हैं | लखीमपुर खीरी में हुई घटना यहीं दर्शाती है | और उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास कार्य ठप है | बेरोजगारी चरम पर है, महगाई से लोग त्रस्त है | भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम कर रही है | और वहीँ चुनाव नजदीक आते देख सरकार कोरी घोषणाए करने में लगी है | बीते साड़े 4 साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया | और उन्होंने कहा की भाजपा का जाना तय है आगमी चुनाव में सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे | उन्होंने सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं, युवाओं को पार्टी से जोड़कर विधानसभा चुनाव में विजयी हासिल करने कि बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *