“रोजगार गारंटी अभियान” को युवाओं का , मिल रहा भारी समर्थन

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- (सुनील शर्मा)    उत्तराखंड आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने “रोजगार गारंटी अभियान” को लेकर युवाओं मे उत्साह नजर आ रहा है। अभियान के तीसरे दिन हजारों युवा अभियान से जुड कर अपना पंचीकरण करवा चुके हैं। और उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी घोषणा के बाद से युवा लगातार आप से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे | और अब आप कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया | तो युवा लोग बड़ी तादात में अभियान से जुड़ रहे हैं।

वहीँ उन्होंने बताया की इस अभियान से जुडने के लिए युवाओं की भीड आप कार्यकर्ताओं को अकसर घेरे नजर आती है । अभियान के तहत आप के वॉलेंटियर्रस बूथ 71 महेशपुरा की वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे | जहां सैकडों युवाओं को रोजगार अभियान के तहत जानकारी देते हुए, उनका पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही मेरा वोट मेरा हक के तहत बूथ 131 गांव बसई का मदरसा में भी आप कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में स्थानीय युवाओं का रोजगार को लेकर पंजीयन करवाया। और उन्होंने कहा यह रोजगार अभियान आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए किसी उम्मीद से कम नहीं है। प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनते ही, उन्हें काबिलियत के हिसाब से रोजगार मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी के बाद कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में यह अभियान आगामी 20 दिनों तक चलेगा | और इन 20 दिनों में उनका प्रयास घर-घर पहुंचना है | जिससे कोई भी युवा इस अभियान से छूट ना पाए । साथ ही उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, काशीपुर औद्योगिक क्षेत्र है, इसके बावजूद भी काशीपुर को हमेशा ही सरकारों ने नजरअंदाज किया। दोनों सरकारों ने यहां के युवाओं को उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार नहीं दिलवाया | जिस कारण कई युवाओं को रोजगार के लिए मजबूरन बाहर जाना पडता र्है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि, आप की सरकार बनते ही काशीपुर के स्थानीय उद्योगों में 80 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा और साथ ही जो वादे अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के युवाओ से किए हैं, उन वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा | जिससे यहां के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार मिल सके | और बढते हुए पलायन पर भी रोक लग सके। जब तक बेरोजगार युवकों को नौकरी नहीं मिलेगी तब तक उन्हें ₹5000 महीना बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत आरक्षण सरकारी और प्राइवेट सैक्टर में मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार गारंटी अभियान से युवा डिजीटली भी www.kejriwalrozgarguarantee.com  के जरिए भी जुड सकते हैं। इसके अलावा युवा 7669100300 पर भी मिस कॉल कर के जुड सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *