काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर नगर के बीचोंबीच बन रहे, आर.ओ.बी के लेट-लतीफी के चलते इसके आसपास के सैकड़ों दुकानदारों का व्यापार बंद होने के कगार पर पहुँच गया है। अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ यह आरोबी चार साल बाद भी पूरा नही हो पाया। कई दर्जन दुकानदार तो इसके चलते अपने व्यवसाय को बन्द करने पर मजबूर हो गए। व्यापारियों को हो रहे नुकसान व उनके आगे रोजी-रोटी का संकट गहराने के दर्द को काशीपुर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने समझते हुए, प्रदेश सरकार से सभी व्यापारियों को तत्काल 5 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की मांग की है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि आरोबी का निर्माण काशीपुर वासियों को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया गया | लेकिन चार साल में निर्माण तो पूरा नही हो पाया, नगर के लोग जरूर परेशान हो गए। सबसे अधिक नुकसान इसके आसपास के दुकानदारों को हुआ है। ऐसे में सरकार को चाहिये कि वह आरोबी के आसपास के सभी व्यापारियों को कम से कम पांच लाख रुपया प्रति दुकानदार के हिसाब से दे। क्यूकि व्यापारी सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है। ऐसे में सरकार का भी फर्ज बनता है, व्यापारिक हित मे यह फैसला ले, और वहीँ उन्होंने कहा की उनकी मांग को सरकार ने पूरा नही किया तो, वह इन्ही व्यापारियों के साथ आंदोलन को मजबूर होंगी।
Related Posts
तेज रफ्तार बाइको की आमने सामने भिड़ंत,,,,दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत,,,,,एक गंभीर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में तेज रफ्तार से आ रहीं मोटरसाइकिलों की आमने सामने से हुई भीषण…
अंधविश्वास-पति का सिर कलम करके चढ़ा दिया मंदिर में पढ़ें पूरी खबर देखें कहां का है मामला
ख़बर शेयर करें -महिला और उसका परिवार त्रिपुरा के खोवई जिले के इंदिरा कालोनी गांव में रहता है। परिवार मजदूरी…
उत्तराखण्ड में भी ज्योति मौर्य पार्ट 2- पत्नी को पीएचडी कराया, बनी असिस्टेंट प्रोफेसर तो पति को छोड़ा …..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या प्रकरण पूरे देश में चर्चा में रहा हर कोई इस प्रकरण…
