हल्द्वानी – (समीक्षा) भीमताल मार्ग पर रानी बाग़ पुल पर निर्माण कार्य होने के कारण 10 दिनों के लिए यातायात को पूर्ण बंद कर दिया गया है | आपकों बता दें कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने पुल के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए ज़िला प्रशासन से अनुमति मांगी थी जिस पर अब ज़िला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग को 10 दिनों की अनुमति दे दी है | मार्ग को बंद करने के लिए विभाग ने समय और तारीख भी बता दी है | रानी बैग से जाने वाले सभी वाहनों को16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक वाया ज्योलीकोट से भेजा जायेगा | ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा और मजदूरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा | इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी स्वयं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के साथ निर्माण स्थल पर मौजूद रहेंगे |
Related Posts
हल्द्वानी पुलिस का एक्शन मोड: वनभूलपुरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश…
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बिनीता फर्तियाल ने दी अपनी डी एससी की अंतिम मौखिक परीक्षा……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल निवासी तथा बीरबल साहनी पालियो साइंसेज संस्थान लखनऊ की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बिनीता फर्तियाल ने…
पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई……
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप…
