हल्द्वानी – (समीक्षा) भीमताल मार्ग पर रानी बाग़ पुल पर निर्माण कार्य होने के कारण 10 दिनों के लिए यातायात को पूर्ण बंद कर दिया गया है | आपकों बता दें कि हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने पुल के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए ज़िला प्रशासन से अनुमति मांगी थी जिस पर अब ज़िला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग को 10 दिनों की अनुमति दे दी है | मार्ग को बंद करने के लिए विभाग ने समय और तारीख भी बता दी है | रानी बैग से जाने वाले सभी वाहनों को16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक वाया ज्योलीकोट से भेजा जायेगा | ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा और मजदूरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा | इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी स्वयं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के साथ निर्माण स्थल पर मौजूद रहेंगे |
Related Posts
सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी को बड़ा झटका, भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध..
ख़बर शेयर करें -आम लोगों के रुपए जमा नहीं करा सकेगा सहारा समूह लखनऊ-(एम् सलीम खान) केंद्र सरकार ने सहारा…
धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से आईफोन खरीदने व स्कूटी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के कड़े निर्देशों के क्रम में धोखाधड़ी करने वालों पर…
नैनीताल में पिता-पुत्री की आत्महत्या से गांव में शोक की लहर, पुलिस जांच में जुटी….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल जिले के कालाढूंगी रोड स्थित बजून गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां…
