काशीपुर – (सुनील शर्मा) प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण कमेटी और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदु मान ने आज काशीपुर विधानसभा के पैगा गांव का दौरा कर “गांव-गांव कांग्रेस बूथ” कांग्रेस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गांव के प्रधान अरविंद चौहान और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह के साथ गांव के अन्य सम्मानित ग्रामीणों के साथ बैठकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और गांव के चहुंमुखी विकास के लिए उनके सुझाव मांगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सिर्फ देश का विकास कर सकती है क्योंकि भाजपा सरकार हिटलर शाही से सरकार चला रही है। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी इंदु मान ने कहा कि उत्तराखंड के गांव-गांव में कांग्रेस की लहर चल रही है | प्रत्येक वर्ग विशेष तौर पर ग्रामीण श्रमिक और किसान भाजपा की जन विरोधी नीतियों से बिल्कुल त्रस्त और क्षुब्ध हो गया है जिस तरह से पेट्रोल डीजल गैस आदि के साथ-साथ अब सब्जियों और सरसों के तेल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं इस सबसे प्रत्येक वर्ग बहुत दुखी है। मान ने कहा कि जनता के साथ-साथ बीजेपी में कांग्रेस से गए हुए नेतागण भी बीजेपी की नीतियों के साथ दम घुटा हुआ महसूस कर रहे थे उनकी विचारधारा बीजेपी की विचारधारा से मेल नहीं खा पा रही थी और वह धीरे-धीरे करके कांग्रेस में वापस आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और उनके सुपुत्र संजीव आर्य विधायक नैनीताल का कांग्रेस में वापस आना इस बात का ताजा उदाहरण है। इंदु मान ने कहा कि भाजपा को अब समझ जाना चाहिए कि उनका सत्ता से हटने का समय आ चुका है जिस तरह से सड़क पर अन्नदाताओं को कुचला जा रहा है और बॉर्डर पर किसानों के बेटे अपनी शहादत दे रहे हैं यह सब देख कर लगता है कि भाजपा सरकार को देश के अन्नदाताओं के साथ कोई सहानुभूति नहीं है। इसी क्रम में मान ने आगे बताया कि भाजपा सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन खेती का लागत दोगुनी कर दी। आज फिर से खाद का रेट बढ़ा दिया गया है | अब लगता है कि वास्तव में किसानों के अच्छे दिन आ गये हैं।
Related Posts
किच्छा में दूसरा विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन….
ख़बर शेयर करें -किच्छा- उम्मीद फाउंडेशन के तत्वधान में दूसरा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने…
महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले. जन. (रिट.) गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण पर पहुंचे काशीपुर……..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- राज्यपाल महोदय 27 जून गुरूवार को प्रातः 10ः30 बजे राजभवन नैनीताल से कार द्वारा प्रस्थान कर…
रुद्रपुर: किच्छा बाईपास पर फायरिंग और तलवारबाजी, युवक गंभीर घायल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर: किच्छा बाईपास पर फायरिंग और तलवारबाजी, युवक गंभीर घाय शनिवार की रात्रि रुद्रपुर के किच्छा बाईपास…
