मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सर्किट हाउस, सुनी जनसमस्याएं

ख़बर शेयर करें -

 

काठगोदाम– (जफ़र अंसारी) सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्किट हाउस, काठगोदाम पहुंचे जहाँ उन्होंने सभी की जनसमस्याएं सुनी | गौलापार क्षेत्रवासी राजेन्द्र सिंह चुफाल के नेतृत्व में सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री को काठगोदाम की समस्याओं से अवगत कराया गया  | उन्होंने बताया आपदा से गौलापुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे गौलापार क्षेत्रवासियों को आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड रहा है और 10 से 15 किमी हल्द्वानी पहुँचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड रही है। उन्होने मुख्यमंत्री से कहा गौलापार क्षेत्र काश्तकारो का क्षेत्र है यहां से प्रतिदिन सब्जियां, मण्डियो को लाई जाती है। जिससे काश्तकारों के साथ-साथ आम जनमानस को भी परेशानी हो रही है। उन्होने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि क्षतिग्रस्त गौलापुल के मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री ने गौलापर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त अप्प्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। क्षेत्र वासियों ने गौलापुल और काठगोदाम पुल के 1 किमी ऊपरी और नीचे की ओर खनन पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। क्षेत्र का प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले और उनकी समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी की समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है, उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। आपदा की इस घडी में सभी धैर्य बनाये रखें । इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डा0 धनसिह रावत, महापौर डा0 जोगेन्द्रपाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला,  मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, चन्दन बिष्ट, गजराज बिष्ट, प्रकाश गजरौला सहित डीजीपी अशोक कुमार,आयुक्त सुशील कुमार,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *