कालाढूंगी– (जुबैर आलम) कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आपदा प्रभावित गांव चकलुआ, विदरामपुर, खड़कपुर, कालाढूंगी, छोटी हल्द्वानी, चुनाखान, बैलपड़ाव, सेमलचोड, गैबुआ गाँवों का निरीक्षण किया जिसमें उनके साथ SDM रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पीडब्लयूडी और सिंचाई विभाग भी मौजूद रहा | आपको बता दें कि बंशीधर भगत ने कल भी कालाढूंगी के कई गाँवों का निरीक्षण किया था | गाँवों के दूसरे दिन के दौरे पर बंशीधर भगत ने आपदा से हुई हानि का मुआयना किया और सभी की जनसमस्याएं सुनी | उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा और साथ ही आपदा से जो भी क्षति हुई है, उसकी भरपाई के लिए वह राज्य सरकार से बात करेंगे | उत्तराखंड में आई जल आपदा के कारण इस बार जानमाल को काफी हानि पहुँचीं है | आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को रेस्कयू करने का काम जारी है | कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सभी को आपदा की इस बड़ी घड़ी में संयम और धैर्य से काम लेने को कहा और साथ ही जो लोग आपदा प्रभावित क्षेत्र में रह रहें हैं, उन सभी को स्कूल या पंचायत भवन में विस्थापित करने का आदेश दिया | आदेश के तहत अभी तक कई लोगों को विस्थापित भी किया जा चुका है |
Related Posts
एलाइट हॉस्टल एंड पीजी सेंटर पर श्रम विभाग की छापेमारी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग, आवास विकास चौकी इंचार्ज व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बचपन बचाओ…
रूद्रपुर – लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 147वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया….
ख़बर शेयर करें -लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 147वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद…
महाराणा प्रताप चौक पर बने ओवर ब्रिज के नीचे बनेगी पार्किंग
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- पार्किंग ना होने से नगर के दुकानदारों एवं दूर दराज के क्षेत्र से खरीदारी करने हेतु…
