कालाढूंगी– (जुबैर आलम) कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आपदा प्रभावित गांव चकलुआ, विदरामपुर, खड़कपुर, कालाढूंगी, छोटी हल्द्वानी, चुनाखान, बैलपड़ाव, सेमलचोड, गैबुआ गाँवों का निरीक्षण किया जिसमें उनके साथ SDM रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पीडब्लयूडी और सिंचाई विभाग भी मौजूद रहा | आपको बता दें कि बंशीधर भगत ने कल भी कालाढूंगी के कई गाँवों का निरीक्षण किया था | गाँवों के दूसरे दिन के दौरे पर बंशीधर भगत ने आपदा से हुई हानि का मुआयना किया और सभी की जनसमस्याएं सुनी | उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा और साथ ही आपदा से जो भी क्षति हुई है, उसकी भरपाई के लिए वह राज्य सरकार से बात करेंगे | उत्तराखंड में आई जल आपदा के कारण इस बार जानमाल को काफी हानि पहुँचीं है | आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को रेस्कयू करने का काम जारी है | कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सभी को आपदा की इस बड़ी घड़ी में संयम और धैर्य से काम लेने को कहा और साथ ही जो लोग आपदा प्रभावित क्षेत्र में रह रहें हैं, उन सभी को स्कूल या पंचायत भवन में विस्थापित करने का आदेश दिया | आदेश के तहत अभी तक कई लोगों को विस्थापित भी किया जा चुका है |
Related Posts
जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध हुई कार्यवाही….
ख़बर शेयर करें -सितारगंज – जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा महोदय…
उत्तराखंड में सेवा पखवाड़े के तहत बीजेपी के द्वारा लगातार कार्यक्रमों आयोजन , दिव्यांगो को दिए कृतिम अंग….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत जहाँ एक और…
हल्द्वानी- गैस के बढ़ते दामों को लेकर विधायक सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन…
ख़बर शेयर करें -सरकार पर लगाया महंगाई बढ़ाने का आरोप- विधायक सुमित ह्रदयेश….. हल्द्वानी- गैस के दामों में बढ़ोतरी के…
