रुद्रपुर में हुआ भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम सलीम खान) उत्तराखंड में आई आपदा की घड़ी में जितने भी लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं  उनके लिए रुद्रपुर की रविन्द्र नगर कालोनी में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह एक सराहनीय कदम है | वहीँ प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद ललित मिगलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रविन्द्र नगर कालोनी में आपदा प्रभावित लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की | उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित लोगों के नुकसान का आकलन किया है | जिसके बाद उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *