रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई ज़िले संकट की स्थिति में बने हुए हैं | आपदा से हुई हानि को देखने और क्षेत्रों का मुआयना करने आये दिन राजनीतिक दलों के नेता दौरे पर निकल रहें है | इसी बीच आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भाजपा प्रभारी मंत्री स्वामी यतीस्वरानन्द को आम जनता का गुस्सा झेलना पड़ा | जब मंत्री लोगों के बीच पहुंचे तो जनता ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, नेतागिरी नहीं चलेगी, मुआवजा दो वरना वापस जाओ के नारे, लगाकर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया | जनता ने भाजपा प्रभारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की | भारी विरोध के बीच भाजपा प्रभारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी आपदा से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं | आपदा से निपटना एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसके लिए थोडा समय लगेगा | इसलिए आपदा की इस घड़ी में सभी को धैर्य और संयम की आवश्यकता है | इस दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |
Related Posts
नगर के विकास और युवाओ को रोजगार दिलाने का संध्या ने किया वादा,,लड़की हूं लड़ सकती हूँ के नारे के साथ किया जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें – लड़की हूं लड़ सकती हूँ के नारे के साथ हल्दूचौड़ में किया जनसंपर्क पूर्व मुख्यमंत्री…
मतगणना के दौरान अभिकर्ताओ को हर चक्र में दिखाएं ईवीएम डाटा- कुमाऊं कमिश्नर रावत
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत मतगणना कार्य को…
संस्कार से भरा व्यक्ति दुसरे को सम्मान देकर खुश होता है आचार्य ममगांई……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कल्जीखाल।संस्कार भारतियों की सम्पति है संस्कार उसे कहते जो स्वयं बढे और दुसरे को भी आगे…
