हल्द्वानी। ऐन चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को हल्द्वानी में तगड़ा झटका लगा है। आप के महानगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे ने आम आदमी पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में डिंपल पाण्डे को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण के दौरान उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, सपा के वरिष्ठ मुशीर और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बता दें कि डिंपल पाण्डे का शहर में युवा वर्ग में खासा दबदबा रहा है। ऐसे में उनके द्वारा पाला बदलने से आम आदमी पार्टी को हल्द्वानी में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Related Posts
गजब की उम्र और अजब प्रेम,आधी उम्र गुजरने के बाद अधेड़ को हुआ प्रेम,होटल में जमकर बवाल…..
ख़बर शेयर करें – देर रात नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने मारा छापा अपनी से आंधी उम्र की…
बहुत ही दर्दनाक तरीके से की गई एक लड़की की हत्या, पढ़ें पूरी खबर
ख़बर शेयर करें -गोपेश्वर – (भरत सिंह गड़िया) चमोली जिले के गोपेश्वर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए की गयी एबीवीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के द्वारा आने वाले…
