हल्द्वानी। ऐन चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को हल्द्वानी में तगड़ा झटका लगा है। आप के महानगर अध्यक्ष डिंपल पाण्डे ने आम आदमी पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में डिंपल पाण्डे को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण के दौरान उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, सपा के वरिष्ठ मुशीर और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बता दें कि डिंपल पाण्डे का शहर में युवा वर्ग में खासा दबदबा रहा है। ऐसे में उनके द्वारा पाला बदलने से आम आदमी पार्टी को हल्द्वानी में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Related Posts
आदर्श कॉलोनी के अनंत प्रेम आश्रम में भजन संध्या का भव्य आयोजन….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आदर्श कॉलोनी स्थित अनंत प्रेम आश्रम में आयोजित सालाना सत्संग सम्मेलन के तहत रविवार शाम भजन संध्या…
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की गई सुरक्षा संगोष्ठी…..
ख़बर शेयर करें -रिखणीखाल- थाना रिखणीखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ…
सरस्वती देवी मैमोरियल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाई गई डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(एम् सलीम खान)सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। डा.रेनू शरण ने अपने अस्थायी…
