रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) रुद्रपुर में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) ने विगत दिनों रुद्रपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को 200 कंबल कौर गद्दे वितरण किये | बताते चलें कि दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने रुद्रपुर की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनको जरूरतमंद का सामान उपलब्ध कराया | साथ ही खाने आदि की व्यवस्था भी कराई | वही समिति भूतबंगला, खेड़ा, रम्पुरा, जगतपुरा और अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को गद्दे और कंबल भी बांटे | वहीं दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना जौहरी ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपाया है, समिति वहां जाकर लोगों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रही है और उनकी हर तरह से सहायता कर रही है | वहीं समिति के महामंत्री अमन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और लोगो की हर सम्भव मदद करे। वितरण करने वालो में समिति की रीना जौहरी, अमन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, मुकेश रस्तोगी समेत अनेको लोग मौजूद थे।
Related Posts
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल द्वारा वनस्पती विज्ञान विभाग में किया गया पौधारोपण…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल द्वारा वनस्पती विज्ञान विभाग में पौधारोपण किया गया । जिसमें एलुमनी सेल…
हल्द्वानी- चरस मामले में कोर्ट के सवालों से अब खुद ही फंसी पुलिस, न्यायालय ने दिए ये आदेश……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के कुल्यालपुरा में परचून की दुकान में कथित चरस मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस…
गोलीकांड में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगो ने किया प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ – (जफर अंसारी) बिन्दुखत्ता में हुए गोलीकाण्ड आरोपी छात्र नेता की गिरफ्तारी की माँग को लेकर…
