रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) रुद्रपुर में दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) ने विगत दिनों रुद्रपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को 200 कंबल कौर गद्दे वितरण किये | बताते चलें कि दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने रुद्रपुर की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनको जरूरतमंद का सामान उपलब्ध कराया | साथ ही खाने आदि की व्यवस्था भी कराई | वही समिति भूतबंगला, खेड़ा, रम्पुरा, जगतपुरा और अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को गद्दे और कंबल भी बांटे | वहीं दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना जौहरी ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपाया है, समिति वहां जाकर लोगों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रही है और उनकी हर तरह से सहायता कर रही है | वहीं समिति के महामंत्री अमन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएं और लोगो की हर सम्भव मदद करे। वितरण करने वालो में समिति की रीना जौहरी, अमन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, मुकेश रस्तोगी समेत अनेको लोग मौजूद थे।
Related Posts
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध: हमारी जिम्मेदारी और समाज का आईना…….
ख़बर शेयर करें -भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एक चिंताजनक वास्तविकता बन चुके हैं। इन अपराधों की भयावहता…
बीआईएस द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारतीय मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय…
तेहसील दिवस पर 200 से अधिक शिकायतें दर्ज…
ख़बर शेयर करें -किच्छा-(एम सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन नगर पालिका सभागार…
